आज की ताजा खबर

शाहजहाँपुर में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला जश्न-ए-ईद, भोर फाउंडेशन ने बांटी मिठाइयां

top-news

शाहजहाँपुर। ईद उल मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर शहर में बारह रबी-उल-अव्वल के जुलूस-ए-मोहम्मदी (जुलूस-ए-नूर) का आयोजन बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ किया गया।

इस अवसर पर भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह और उनकी टीम ने जुलूस में शामिल लोगों को मिठाई बांटकर ईद की मुबारकबाद दी।

स्वाति सिंह ने कहा कि ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देता है। भोर फाउंडेशन हमेशा सर्वधर्म समभाव और गंगा-जमुनी तहजीब में विश्वास रखता है।

यह जुलूस छोटी लाइन स्टेशन से उठकर छोटी लाइन, जलालनगर, पुलिस लाइन होते हुए घंटाघर पर जाकर संपन्न हुआ। पूरे रास्ते में अकीदतमंदों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस दौरान कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे और सभी ने एक-दूसरे को ईद की दिली मुबारकबाद दी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *