आज की ताजा खबर

सेंगर नदी का बढ़ता जलस्तर बना आफत, सैकड़ों बीघा फसल डूबी; शवदाह गृह भी पानी से घिरा

top-news

अमित झाँ

अछल्दा, औरैया। अछल्दा-महेवा मार्ग पर चिमकुनी गांव के पास से निकली सेंगर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। नदी के उफान में चिमकुनी, दिबरिया, बघुआ समेत करीब एक दर्जन गांवों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। खेतों में पानी भरने से धान और बाजरा की फसल पूरी तरह डूब गई है। किसानों ने फसल बर्बाद होने की आशंका जताते हुए प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराने की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार, नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है। नदी किनारे खड़ी धान और बाजरा की फसल कई स्थानों पर पूरी तरह पानी में डूब चुकी है। किसानों का कहना है कि यदि पानी जल्द नहीं उतरा तो फसल सड़कर नष्ट हो जाएगी। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा और परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो सकता है।


जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बना शवदाह गृह भी पानी की चपेट में आ गया है। पानी शवदाह स्थल के अंदर तक पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने चिंता जताई कि यदि नदी का जलस्तर और बढ़ा तो अंतिम संस्कार के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचेगी और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

वहीं नदी के किनारे स्थित मंदिर की जमीन और मेला मैदान में भी पानी भरने लगा है। लगातार बढ़ते जलस्तर से मंदिर परिसर के आसपास की जमीन धीरे-धीरे जलमग्न हो रही है। इससे धार्मिक आयोजन और मेला स्थल के प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से सेंगर नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी कराने, प्रभावित गांवों में फसलों के नुकसान का सर्वे कराने और किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *