आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
पुलिस की दबिश पर बवाल, दो भाइयों ने 37 हजार रुपये व जेवर ले जाने का लगाया आरोप
- दैनिक लोक भारती
- 26 Aug, 2026
रात में पड़ोसी की छत के रास्ते घर में घुसने का दावा, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप; थाने में दी तहरीर
शोएब खान
पीलीभीत। गजरौला थाना क्षेत्र के कल्याणपुर नौगवां गांव में पुलिस की दबिश को लेकर विवाद सामने आया है। गांव निवासी दो भाइयों ने रिछोला चौकी प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों पर आधी रात घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट करने और 37 हजार रुपये नकद व शादी के लिए रखे सोने-चांदी के जेवर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने थाना गजरौला में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
कल्याणपुर नौगवां निवासी वीरेंद्र कुमार और पवन कुमार पुत्रगण बेनीराम ने 26 अगस्त को थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 अगस्त की रात करीब 12 बजे रिछोला चौकी प्रभारी संदीप कुमार कुछ अज्ञात पुलिसकर्मियों के साथ उनके घर पहुंचे। आरोप है कि पुलिसकर्मी पड़ोसी झम्मन लाल के मकान की छत के रास्ते उनके घर की छत पर पहुंचे और जीने का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हो गए।
कमरों के दरवाजे और अलमारी तोड़ने का आरोप
तहरीर के अनुसार पुलिसकर्मियों ने घर के कई कमरों के दरवाजे तोड़ दिए। इसके बाद अलमारी का दरवाजा तोड़कर उसमें रखे गल्ला बिक्री के 37 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ितों का आरोप है कि शादी के लिए रखे सोने का तिलक, नाक की बेसर, मंगलसूत्र व पेंडल, कानों के झुमके तथा चांदी की पायल, हाथ के तोड़े और कमर का बिछुआ भी ले जाया गया।
पवन के पेट में लात मारने का आरोप
दोनों भाइयों ने तहरीर में पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। पवन कुमार के पेट में लात मारने की बात कही गई है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और कानूनी कार्रवाई करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने तथा एनकाउंटर करने की धमकी दी।
प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग
पीड़ित भाइयों ने पूरे मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसपी सुकृति माधव मिश्रा ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







