आज की ताजा खबर

रक्षाबंधन पर भाइयों को मिला सुरक्षा का उपहार, परिवहन विभाग ने बांटे हेलमेट

top-news

 शोएब खान

पीलीभीत। रक्षाबंधन के मौके पर परिवहन विभाग की ओर से बुधवार को आसाम रोड फ्लाईओवर के पास सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने बहनों और माताओं के साथ दोपहिया वाहनों से गुजर रहे भाइयों और बेटों को हेलमेट वितरित किए। एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों को हेलमेट दिए गए।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा और यात्री कर अधिकारी बर्डीस चतुर्वेदी ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनाते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।


एआरटीओ ने कहा कि रक्षाबंधन पर हेलमेट सुरक्षा के उपहार के रूप में दिया जा रहा है। भविष्य में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते पाए जाने पर नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जाएगी।

यात्री कर अधिकारी बर्डीस चतुर्वेदी ने मौके पर मौजूद बहनों और माताओं को शपथ दिलाई।

उन्होंने संकल्प दिलाया कि वे अपने भाइयों और बेटों को बिना हेलमेट दोपहिया वाहन लेकर घर से बाहर नहीं निकलने देंगी और उन्हें हमेशा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगी।

कार्यक्रम में परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और प्रवर्तन दल के सदस्य मौजूद रहे। हेलमेट वितरण के माध्यम से विभाग ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश दिया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *