आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बारावफात और आगामी त्योहारों को लेकर सुलतानपुर पुलिस अलर्ट, शाहगंज में एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
- दैनिक लोक भारती
- 26 Aug, 2026
संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, ड्रोन और सोशल मीडिया से निगरानी; अराजक तत्वों पर होगी सख्त कार्रवाई
सुशील चंद्र मिश्र
सुलतानपुर। बारावफात और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सुलतानपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने थाना कोतवाली नगर के शाहगंज चौकी क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।
एसपी ने संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की निगरानी को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मी लगातार सतर्क रहें और स्थानीय स्तर पर आवश्यक समन्वय बनाए रखें।
ड्रोन और सोशल मीडिया से भी रहेगी नजर
पुलिस प्रशासन की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने वाली गतिविधियों की समय रहते पहचान की जा सके।
त्योहारों को लेकर शांति समितियों के साथ बैठकें भी की गई हैं। इन बैठकों में लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की गई है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के साथ आमजन को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध कराना है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







