आज की ताजा खबर

नेपाल में आकस्मिक बाढ़ की सूचना के बाद महराजगंज अलर्ट, गंडक नदी पर 24 घंटे निगरानी

top-news

डीएम ने तहसील, पुलिस, राजस्व विभाग और एसडीआरएफ को किया सतर्क, नदी किनारे व निचले इलाकों पर विशेष नजर

मनोज शर्मा

महराजगंज। नेपाल के रसुवा जिले के टिमुरे क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक अत्यधिक जलप्रवाह और आकस्मिक बाढ़ की सूचना के बाद महराजगंज जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। संभावित स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने गंडक नदी के जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देश के बाद तहसील और राजस्व विभाग के साथ पुलिस, एसडीआरएफ तथा अन्य संबंधित विभागों को सतर्क कर दिया गया है। प्रशासन की टीमें गंडक नदी के जलस्तर और आसपास की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

नदी तटीय और निचले इलाकों में बढ़ाई निगरानी

संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए नदी तटीय क्षेत्रों और निचले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों को किसी भी तरह की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों को नदी के जलस्तर में होने वाले बदलाव की लगातार जानकारी जुटाने और आवश्यकतानुसार संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा गया है।

अफवाहों से बचने की अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें। लोगों को नदी, नाले और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति में जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) या हेल्पलाइन नंबर 1077 पर संपर्क करने की अपील की है।


https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *