आज की ताजा खबर

स्वास्थ्य विभाग व रेडियो प्रज्ञा की टीम ने नियमित टीकाकरण कैंप का किया आयोजन

top-news

 पीपीसी के अंतर्गत शहरी क्षेत्र पडरौना में नियमित टीकाकरण कैंप का हुआ सफल संचालन  

मोहम्मद नईम

पडरौना कुशीनगर। नगर पालिका परिषद पडरौना के विभिन्न वार्डों में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग व रेडियो प्रज्ञा की टीम के द्वारा पीपीसी के अंतर्गत शहरी क्षेत्र पडरौना में नियमित टीकाकरण कैंप का सफल संचालन किया गया।

पडरौना शहरी क्षेत्र में पीपीसी के अंतर्गत नियमित टीकाकरण कैंप का सफल संचालन करते हुए नगरपालिका परिषद पडरौना के साहिबगंज दक्षिणी, नेहरु नगर व रामलीला मैदान पर नियमित टीकाकरण एवं एचपीवी वैक्सीन संपादित किया गया।

टीकाकरण में मुख्य रूप से एचपीवी पर विशेष रूप से फोकस किया गया तथा इस दौरान संबंधित लोगों द्वारा 14 से 15 साल के किशोरियों को यह टीकाकरण कराना अति आवश्यक बताया गया।

इस दौरान सभी सुपरवाइजर, एएनएम, आशाएं,आंगनवाड़ी एवं लाभार्थी और रेडियो प्रज्ञा की टीम व आम जनमानस

 उपस्थित रही। इस अवसर पर प्रमोद कुमार, सुमित श्रीवास्तव एएनएम काजल गुप्ता, एएनएम मानसी, एएनएम सुमन व अन्य सभी उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *