आज की ताजा खबर

सोमरथ गौड़ का कृषि प्राविधिक सहायक पद पर चयन, गांव पहुंचने पर फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत

top-news

मोहम्मद नईम

हाटा कुशीनगर। जनपद के हाटा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम डुमरी स्वांगीपट्टी निवासी होनहार युवक सोमरथ गौड़ का कृषि विभाग में कृषि प्राविधिक सहायक (AGTA) के पद पर चयन होने से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद जब सोमरथ अपने पैतृक गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें मिष्ठान खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

सोमरथ की इस उपलब्धि से परिवार में जश्न का माहौल है। वर्षों की मेहनत, लगन और संघर्ष के बाद नियुक्ति पत्र हाथ में मिलने का पल सोमरथ और उनके परिवार के लिए बेहद भावुक कर देने वाला रहा।

लखनऊ में नियुक्ति पत्र प्राप्त करते समय सोमरथ की आंखें नम हो गईं और उनके संघर्षों की सफलता का यह क्षण वहां मौजूद लोगों के लिए भी भावुक कर देने वाला बन गया।

गांव पहुंचते ही सोमरथ के स्वागत के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

घर-परिवार के सदस्य और शुभचिंतक सोमरथ की इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। गांव में देर तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

सोमरथ के पिता ने भावुक होकर कहा, “आज मैं धन्य हो गया। मेरे बेटे ने अपनी मेहनत से परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। मुझे बहुत खुशी हो रही है। अब मेरा बेटा समाज और गांव के लिए भी कुछ करेगा।” पिता के इन शब्दों ने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सतीश गुप्ता, डॉ. सत्य प्रकाश, कन्हैया सिंह, पत्रकार ज्ञानेश्वर बरनवाल,कौशल गौड़, शैलेन्द्र सिंह, राजकुमार जी, मनोज प्रजापति, मजहर अंसारी, मकसूदन यादव, सूरज सिंह सहित दर्जनों लोगों ने सोमरथ गौड़ को फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ग्रामीणों ने कहा कि सोमरथ गौड़ की सफलता ने पूरे डुमरी स्वांगीपट्टी गांव को गौरवान्वित किया है।

उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणा है कि दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। सोमरथ की इस सफलता से आज डुमरी स्वांगीपट्टी ही नहीं, बल्कि पूरे हाटा क्षेत्र में गर्व, उत्साह और खुशी का माहौल है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *