आज की ताजा खबर

किसान शहीद दिवस कार्यक्रम को लेकर टेकुआटार में बैठक

top-news

मोहम्मद नईम

कसया कुशीनगर। विधानसभा कुशीनगर के टेकुआटार में 10 सितंबर को रामकोला में आयोजित होने वाले किसान शहीद दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई।

बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता को लेकर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह रहे।

उन्होंने उपस्थित सम्मानित जनों और कार्यकर्ताओं से रामकोला पहुंचकर किसान शहीद दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

राधेश्याम सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भी उनके सभी साथियों में वही पुराना उत्साह और जज्बा कायम है।

उन्होंने कहा कि किसान शहीद दिवस के कार्यक्रम में सभी लोग एकजुट होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर मोहसिन खान, मेंहदी हसन,असफाक कुनने अरबिंद समीम गुड्डू व्यास तिवारी बिभुती तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *