आज की ताजा खबर

शासन प्रशासन के निगरानी में जुलूस ए मोहम्मदीया संपन्न हुआ

top-news

 बड़े ही शानो शौकत से निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदीया 

 नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर लब्बैक या रसूल लललाह या लब्बैक की सदाएं बुलंद

मोहम्मद नईम

खड्डा कुशीनगर। जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत खड्डा राजा बाजार खड्डा मदरसा व ग्राम पंचायत ग्राम बंजारी पट्टी से हर साल की तरह इस साल भी जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया जिसमें 500 की संख्या में लोग एक पिकअप व एक ई-रिक्शा मोटरसाइकिल में झंडा लगाकर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया जिसमें गांव में जुलूस में शामिल लोगों को फल हलवा, बिरयानी जर्दा का इंतजाम किया गया I

जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे। ग्राम सभा सिसवा मनिराज ग्राम प्रधान विजय गुप्ता द्वारा दरवाजे पर जुलूस पहुंचने पर बच्चों को मिठाई खाने का व्यवस्था किया गया और जुलूस का स्वागत किया इसी तरह ग्राम सभालखुआ ग्राम सभा में बंजारी पट्टी मदरसे का जुलूस पहुंचने पर ग्राम सभा के हिंदू मुसलमान समुदाय के लोगों ने जुलूस का स्वागत किया तथा ग्रामसभा कोटेदार पंकज कुशवाहा ने जुलूस का स्वागत करते हुए बच्चों को मिठाई खिलाया, बंजारी पट्टी का जुलूस जब ग्राम सभा सोनबरसा में पहुंचा तो वहां के हिंदू मुसलमान दोनों समुदाय के लोगों ने जुलूस का तहे दिल से स्वागत किया, जुलूस से मोहम्मदी बड़ी शानो शौकत के साथ निकाला गयाI

जिसमें बूढ़े बच्चे और नौजवान सभी लोग कंधों से कंधा मिलाकर नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर लब्बैक या लब्बैक या लब्बैक की सदाएं बुलंद करके जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। ग्राम सभा के मोतीपाकड टोला के नुरी मस्जिदके इमाम की मौजूदगी वे मदरसा कमेटी के मेंबरान जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया।

जिसमें, ग्राम बंजारी पट्टी पूरब टोला मदरसे  मस्जिद के इमाम मौलाना कमरुल लाह, ग्राम प्रधान कुदुस अली,इरशाद अली, एजाज उल हक, लकमुद्दीन अंसारी, वरिष्ठ पत्रकार नौसर अली, सद्दाम हुसैन, इंजमाम उल अंसारी, युसूफ अंसारी, फराज अंसारी, फरहान अंसारी, मास्टर सद्दाम, मास्टरअल्ताफ अली, रियाज अहमद, सिराज अहमद, इमरान अली, पूर्व प्रधान मंजूर अली, आमिर अंसारी, गयासुद्दीन, मदरसा कमेटी के मैनेजर अब्दुल रहीम अली, अशरफ अंसारी, फरियाद अली, सिसवा मनि राज मस्जिद के इमाम मौलाना अवैस, जुनैद अंसारी, रफीक अंसारी सहित खड्डा थाना उ0नि0 राजकुमार, हे0कां0 संतोष यादव, रिक्रूट कां0 अरमान अहमद, आकाश यादव, सोनू गुप्ता और दोनों मदरसा के छात्र छात्राएं वे वरिष्ठ सम्मानित लोग बूढ़े नौजवान बच्चे मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *