आज की ताजा खबर

शिद्दत से किए प्रयासों ने बरेली को दिलाई नाथ नगरी की पहचान

top-news

बरेली। यदि किसी काम को पूरी शिद्दत और संकल्प के साथ किया जाए तो सारी कायनात भी साथ देती है। बड़े से बड़ा असंभव दिखने वाला कार्य भी प्रयासों से संभव हो जाता है। बरेली को नाथ नगरी के रूप में पहचान दिलाने वाले बृजवासी लाल अग्रवाल उर्फ बिट्टू भैया ने इसे साकार कर दिखाया।

यह बात उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता ने एक होटल में आयोजित संगठन की कोर कमेटी की बैठक में उन्हें सम्मानित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 1990 से बरेली को नाथ नगरी के रूप में पहचान दिलाने का विचार लेकर बृजवासी लाल अग्रवाल ने जो प्रयास शुरू किए थे, उन्हें सफलता मिलने में समय जरूर लगा, लेकिन उनके भगीरथ प्रयासों का परिणाम आज सामने है।

बरेली अब नाथ नगरी के रूप में देशभर में अपनी पहचान बना चुका है। महामंत्री राजेश जसोरिया ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद नाथ नगरी के प्रयासों को नई गति मिली।

प्रदेश सरकार ने भी बरेली के सातों प्रमुख नाथ मंदिरों को जोड़ने के लिए नाथ कॉरिडोर की स्थापना की है। वहीं त्रिशूल हवाई अड्डे को भी नाथ नगरी टर्मिनल के रूप में पहचान मिली है।

उन्होंने कहा कि बृजवासी लाल अग्रवाल और उनके साथियों के प्रयासों को बरेली का सनातन समाज सदैव याद रखेगा। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता शहरी ललित कुमार, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह तथा अधिशासी अभियंता ग्रामीण पवन कुमार वर्मा मौजूद रहे।

इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष संजीव चांदना ने नाथनगरी जलाभिषेक समिति के आशु अग्रवाल एवं नीरज अग्रवाल को भी सम्मानित किया।

बैठक में महानगर चेयरमैन दर्शन लाल भाटिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल, जसप्रीर वीर जी, सुनील शर्मा, अमोल बंसल गोल्डी, दुर्गेश खटवानी, मनमोहन सब्बरवाल, श्याम मिठवानी, प्रवीण गोयल, मयंक अग्रवाल, कपिल चंदानी, लकी मोगा, दिलीप गुप्ता, अनिल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *