आज की ताजा खबर

पूरी शानो-शौकत से निकला बारह वफात का जुलूस

top-news

फरीदपुर(बरेली)। नगर में बारह वफात का जुलूस बड़े ही धूमधाम के साथ निकाला गया। जिसमें हजारों की तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।

बुधवार की सुबह लगभग 9 बजे दरगाह आला हजरत से आए मौलाना अदनान रजा कादरी ने इस्लामिया स्कूल के पास परचम कुशाई की रस्म अदा कर जुलूस की शुरुआत की।

जुलूस में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर वर्ग के लोग अपने-अपने मोहल्लों की अंजुमन के साथ तरह-तरह की पोशाकों में गर्मजोशी से शरीक हुए।

अलग-अलग मोहल्लों की अंजुमन सिर पर पगड़ी, हाथों में बैनर, झंडे आदि लेकर जुलूस में शामिल हुए। चेयरमैन शराफत जरी वाले ने पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। 

प्रशासन भी जुलूस की सुरक्षा को लेकर बिल्कुल मुस्तैद रहा। एडीएम न्यायिक दिव्या ओझा, एसडीएम विदुषी सिंह राजस्व टीम के साथ, सीओ संदीप कुमार सिंह, इंस्पेक्टर राधेश्याम पुलिस के साथ, अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार पालिका के स्टाफ के साथ जुलूस के साथ रहे। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष रूप से व्यवस्था रही।

जुलूस अपने परंपरागत रास्तों से होता हुआ लगभग 5 बजे मस्जिदे आला हजरत पर सलातो सलाम के बाद समाप्त हो गया।

जुलूस में सभासद अजीम मियां, नुसरत शेख, आमिर रजा, रिजवी बेग, कमर गनी, नदीम अली, हाजी इशरत, शाहिद हुसैन, तहसीन रजा, तनवीर, खालिद अजहरी आदि बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *