आज की ताजा खबर

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

top-news

अम्बेडकरनगर। बसखारी थाना क्षेत्र के संदहा मजगवां (मुसरा) निवासी 65 वर्षीय सतीराम पुत्र बीपत की बुधवार दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा नाऊनगर चौराहे के पास डड़वापुर में हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सतीराम बसखारी बाजार से अपने घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे नाऊनगर चौराहे के पास वह पानी पीने के लिए रुके थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। उपनिरीक्षक अरुण कुमार, अजीत यादव सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *