आज की ताजा खबर

गंगा के जलस्तर में मामूली कमी,समस्याएं जस की तस

top-news

आरिफ सिद्दीकी
मिर्जापुर।गंगा नदी का बढ़ता जलस्तर खादर क्षेत्र के निचले इलाके के लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश के बाद बैराजों से पानी छोड़े जाने से गंगा खतरे के निशान के बेहद करीब बह रही है तो वही रामगंगा का जलस्तर भी बढ़ा हुआ चल रहा साथ ही स्टेट हाइवे सहित संपर्क मार्गों पर बाढ़ का पानी भरा।
गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से जहां तटवर्ती ग्रामीणों की समस्याओं में इजाफा हो गया तो वही मवेशियों को भी चारे की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।बाढ़ का पानी निचले इलाकों के कई गांवों को चारों तरफ से घेर हुए है खेत खलिहान नदी का टापू जैसे दिखाई दे रहे जिससे खेतो में खड़ी फसल जलमग्न होकर प्रभावित हो रही है।
वही जलालाबाद शमशाबाद स्टेट हाइवे पर बाढ़ का पानी पूरी रफ्तार के साथ गुजर रहा है लेकिन पानी के दायरे में कुछ कमी जरूर आई है साथ ही नगला बसोला संपर्क मार्ग के साथ पैलानी उत्तर से अन्य गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर जलभराव होने से आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही पैलानी की गलियों में पानी जमाव होने से ग्रामीणों को भारी समस्या से निपटना पड़ रहा।
उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार सिंह का कहना है बीते दिन की अपेक्षा गंगा के जलस्तर में कुछ कमी दर्ज की गई है प्रशासन पूर्णता सतर्कता बरत रहा है।गंगा के जलस्तर में 5 तो रामगंगा के जलस्तर में 11 सेंटीमीटर की कमी बताई जा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *