आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
नोडल अधिकारी भारत सरकार ने आकांक्षात्मक विकास खंड मिठौरा सेखुई और जगदौर का स्थलीय निरीक्षण किया
- दैनिक लोक भारती
- 27 Aug, 2026
शाकिर अली
मिठौरा, महाराजगंज।भारत सरकार के नोडल अधिकारी अमितेश कुमार पाण्डेय गुरुवार को आकांक्षात्मक विकास खण्ड मिठौरा का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, नमामि गंगे, पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास विभाग से संबंधित विभिन्न पैरामीटरों की जमीनी स्थिति का जायजा लिया गया।
नोडल अधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय जगदौर पहुंचकर विद्यालय में शौचालय, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से संवाद कर निपुण भाषा ज्ञान एवं उनके सीखने के स्तर का आंकलन किया तथा शिक्षकों को शैक्षिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद ब्लॉक क्षेत्र के मिठौरा एवं सेखुई में स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया गया।
स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, प्रसव सेवाएं, बीपी-शुगर एवं रक्त जांच, दवाओं की उपलब्धता, पेयजल, शौचालय एवं मानव संसाधन की स्थिति देखी गई। नोडल अधिकारी ने उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों की स्वास्थ्य सेवाओं को नियमित एवं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। ग्रामसभा खोसट्टा आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान पोषण सेवाओं एवं मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी गई। वहीं जल जीवन मिशन की पानी की टंकी का निरीक्षण कर ग्रामीणों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने की स्थिति की जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी राहुल सागर द्वारा विभिन्न चरणों में संबंधित पैरामीटरों पर अधिकारियों से संवाद किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और विभागवार प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराई।
निरीक्षण के उपरांत विकास खण्ड कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार पैरामीटरों की प्रगति, कमियों एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री शोधार्थी डॉ. चंद्रजीत द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से विकास खण्ड की प्रगति एवं विभिन्न इंडिकेटर्स की स्थिति प्रस्तुत की गई। नोडल अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि कम प्रगति वाले पैरामीटरों को चिन्हित कर समयबद्ध कार्ययोजना के माध्यम से संतृप्त किया जाए।
उन्होंने नियमित फील्ड निरीक्षण, बेहतर अंतरविभागीय समन्वय, अधिकारियों-कर्मचारियों की समय से उपस्थिति तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि आकांक्षात्मक विकास खण्ड कार्यक्रम का वास्तविक उद्देश्य आंकड़ों में सुधार के साथ-साथ जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, पेयजल एवं मूलभूत सुविधाओं में गुणवत्तापूर्ण सुधार सुनिश्चित करना है। इस दिशा में सभी विभागों को टीम भावना एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी आनन्द कुमार मिश्रा, एडीओ पंचायत कौशल किशोर, एपीओ ग्रीजेंदु पटेल, एडीओ कॉपरेटिव आशीष सिंह,ग्राम सचिव सत्यम चौधरी सहित ब्लॉक के अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







