आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर; तीन की मौत, 11 घायल
- दैनिक लोक भारती
- 27 Aug, 2026
किलोमीटर 96.5 पर हुआ हादसा, बस में करीब 65 यात्री थे सवार; घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
सुशील चंद मिश्र
सुलतानपुर/अयोध्या। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से गाजीपुर जाने वाली लेन पर किलोमीटर संख्या 96.5 के पास यात्रियों से भरी खड़ी बस में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। हादसे के समय बस में करीब 65 यात्री सवार बताए गए हैं।
टक्कर इतनी तेज थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, यूपीडा (UPEIDA) की गश्ती टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
घायलों को अस्पताल भेजा, कुछ की हालत गंभीर
रेस्क्यू टीम ने तत्काल घायलों को बस से बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अयोध्या के कुमारगंज स्थित सौरेसा हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे की सूचना पर सीओ बल्दीराय के साथ थाना बल्दीराय, थाना हलियापुर और थाना कूड़ेभार की पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। एआरटीओ सुलतानपुर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी ली।
क्रेन से हटाए दुर्घटनाग्रस्त वाहन, यातायात कराया सुचारू
पुलिस और यूपीडा की टीम ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को सड़क से हटाकर किनारे कराया। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से एक्सप्रेसवे पर यातायात को ज्यादा देर तक प्रभावित नहीं होने दिया गया और आवागमन सुचारू करा दिया गया।
पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम समेत आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की परिस्थितियों और ट्रक के अनियंत्रित होने के कारणों की जांच की जा रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







