आज की ताजा खबर

सुलतानपुर में अवैध तमंचे और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, प्रतापगढ़ में दर्ज हैं कई मुकदमे

top-news

धम्मौर पुलिस की कार्रवाई, 0.315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद

गिरफ्तार आरोपी पर लूट, हत्या के प्रयास, चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामले दर्ज

सुशील चंद मिश्र

सुलतानपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धम्मौर पुलिस ने एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 0.315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ सुलतानपुर के धम्मौर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धम्मौर विपेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में की गई।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक 27 अगस्त 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर धम्मौर पुलिस टीम ने चंचल वनवासी पुत्र स्वर्गीय बुधईराम को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से ग्राम टेऊगा, थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ का निवासी है और वर्तमान में ग्राम पलिया, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर में रह रहा था। उसकी उम्र करीब 34 वर्ष बताई गई है।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक 0.315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना धम्मौर में मु00सं0 0160/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय सुलतानपुर के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया।

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार चंचल वनवासी के खिलाफ प्रतापगढ़ के कोतवाली नगर थाने में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें धारा 392 और 411 के तहत लूट चोरी के माल से संबंधित मामला, धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला, आर्म्स एक्ट तथा उत्तर प्रदेश गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्रवाई शामिल है।

इसके अलावा आरोपी के खिलाफ वर्ष 2020 में धारा 380, 457 और 411 तथा वर्ष 2021 में धारा 379 और 411 के तहत भी मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। वर्तमान में धम्मौर थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट का मुकदमा भी उसके आपराधिक इतिहास में शामिल हो गया है।

बरामदगी

- 01 अवैध तमंचा, 0.315 बोर

- 01 जिंदा कारतूस, 0.315 बोर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विद्या सागर यादव, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार और हेड कांस्टेबल कुनाल गौतम शामिल रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *