आज की ताजा खबर

कानपुर: बर्रा थाने में पुलिस अधिकारियों ने महिला पुलिसकर्मियों से बंधवाई राखी

top-news

विक्की सिंह

कानपुर। रक्षाबंधन के पर्व पर बर्रा थाने में भाई-बहन के प्रेम और अपनत्व की अनोखी तस्वीर देखने को मिली। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीसीपी सुमित रामटेके और एसीपी ने थाने पहुंचकर महिला पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की।


अधिकारियों ने महिला पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और नेग देकर उनका उत्साह बढ़ाया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों पर भी अपनी ड्यूटी निभाते हैं, ताकि आम नागरिक अपने परिवार के साथ त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मना सकें।

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और जनता की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है।

इस आयोजन से पुलिस विभाग में आपसी भाईचारे और परिवार जैसी भावना का संदेश गया। महिला पुलिसकर्मियों ने भी अधिकारियों के इस प्रयास की सराहना की।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *