आज की ताजा खबर

CCTNS रैंकिंग में सुलतानपुर पुलिस प्रदेश में अव्वल, जुलाई में हासिल किया पहला स्थान

top-news

तकनीकी संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल और डिजिटल पुलिसिंग में जिले ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

CCTNS Usage, ICJS Search, विभिन्न पोर्टल और NAFIS Usage में बेहतर प्रदर्शन

सुशील चंद मिश्र

सुलतानपुर। अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को तकनीक से जोड़ने की दिशा में सुलतानपुर पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। CCTNS (Crime and Criminal Tracking Network and Systems) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग के चलते सुलतानपुर को जुलाई 2026 की रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान मिला है।

पुलिस तकनीकी सेवाएं मुख्यालय, उत्तर प्रदेश की ओर से प्रत्येक माह प्रगति डैशबोर्ड के माध्यम से प्रदेश के जनपदों की विभिन्न तकनीकी और कार्यप्रणाली से जुड़े मानकों पर रैंकिंग की जाती है। जुलाई 2026 की रैंकिंग में सुलतानपुर पुलिस ने कई प्रमुख मानकों पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया।


कई तकनीकी मानकों पर बेहतर प्रदर्शन

प्रेस नोट के अनुसार सुलतानपुर पुलिस ने CCTNS Usage, ICJS Search, विभिन्न पोर्टल और NAFIS Usage जैसे महत्वपूर्ण मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन क्षेत्रों में तकनीकी संसाधनों के प्रभावी इस्तेमाल के चलते जिले को प्रदेश की रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त हुआ।

पुलिस विभाग के मुताबिक यह उपलब्धि तत्कालीन पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में जनपद पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किए गए लगातार प्रयासों, तकनीकी दक्षता और बेहतर कार्यप्रणाली का परिणाम है।

वर्तमान एसपी के नेतृत्व में भी जारी हैं प्रयास

वर्तमान में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के नेतृत्व में सुलतानपुर पुलिस तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग को लगातार बढ़ावा दे रही है। विभाग का उद्देश्य पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जनहितकारी बनाने के साथ कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना है।

 पुलिस के अनुसार आने वाले समय में भी तकनीकी सेवाओं का बेहतर इस्तेमाल करते हुए पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार और आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा।

CCTNS क्या है?

CCTNS यानी क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स पुलिस विभाग की तकनीक आधारित व्यवस्था है, जिसके माध्यम से अपराध और अपराधियों से संबंधित सूचनाओं को डिजिटल तरीके से दर्ज और उपलब्ध कराया जाता है। इसके प्रभावी इस्तेमाल से पुलिस की जांच, रिकॉर्ड प्रबंधन और सूचनाओं तक पहुंच को अधिक व्यवस्थित बनाने में मदद मिलती है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *