आज की ताजा खबर

जिला कारागार में धूमधाम से मनाया गया रक्षा बंधन,307 बंदियों को 478 महिलाओं ने बांधी राखी

top-news

सुशील चंद मिश्र

सुलतानपुर। शासन एवं कारागार मुख्यालय के निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार को जिला कारागार में रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कारागार में निरुद्ध बंदी भाइयों की माताएं और बहनें उन्हें राखी बांधने के लिए सुबह से ही कारागार पहुंचीं।

कारागार प्रशासन की ओर से महिला मुलाकातियों के लिए पीने के पानी और बिस्कुट की व्यवस्था की गई। जो महिलाएं राखी लेकर नहीं पहुंच सकीं, उनके लिए राखी और रोली की भी व्यवस्था की गई।

धूप और बारिश से बचाव के लिए कारागार के मुख्य द्वार के सामने नवनिर्मित प्रतीक्षालय में महिला मुलाकातियों को कतारबद्ध कर बारी-बारी से प्रवेश दिया गया।सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत मुलाकात पर्ची स्थल पर अतिरिक्त जेल वार्डर और महिला जेल वार्डर तैनात किए गए।

कारागार प्रशासन ने निर्देश दिया कि विलंब से पहुंचने वाली बहनों की भी मुलाकात कराई जाए, ताकि कोई भी बहन अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधने से वंचित न रहे।

कारागार प्रशासन के अनुसार, इस अवसर पर निरुद्ध 307 बंदियों को राखी बांधने के लिए 478 महिलाएं 103 बच्चों के साथ कारागार पहुंचीं। वहीं, कारागार में निरुद्ध एक महिला बंदी ने अपने निरुद्ध पुरुष बंदी भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उसके शीघ्र रिहा होने की कामना की।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *