आज की ताजा खबर

शाहजहाँपुर कैंट छावनी में भोर फाउंडेशन ने 25 यूपी बीएन बटालियन एनसीसी के साथ सैनिकों के संग मनाया रक्षाबंधन

top-news

आरिफ सिद्दीकी

शाहजहाँपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज शाहजहाँपुर स्थित कैंट छावनी में भोर फाउंडेशन एवं *25 यूपी बीएन बटालियन एनसीसी, शाहजहाँपुर* के संयुक्त तत्वावधान में एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह और उनकी टीम व एनसीसी कैडेट्स ने देश की सेवा में तैनात सेना के जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। तत्पश्चात सभी जवानों का मुंह मीठा कराया गया और देश के प्रति उनके त्याग व बलिदान के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

सैनिक जवानों ने भी भोर फाउंडेशन एवं एनसीसी के इस कृत्य का अभिनंदन किया। उपस्थित सभी बहनों ने सेना के जवानों को आशीर्वाद दिया और उनके दीर्घायु व सुरक्षित जीवन की कामना की।

इस अवसर पर स्वाति सिंह ने कहा कि जो वीर जवान त्योहारों पर भी घर नहीं जा पाते, उनकी रक्षा का संकल्प ही सच्चा रक्षाबंधन है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *