आज की ताजा खबर

मिलावटी दूध बनाने के आरोप में मुन्नालाल गिरफ्तार, जेल भेजा

top-news

आरिफ सिद्दीकी

जैतीपुर। थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के नगला देहात माली गांव में रक्षाबंधन से एक दिन पहले गुरुवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापा मारकर मिलावटी दूध बनाने के मामले में मुन्नालाल को गिरफ्तार किया था।

सहायक आयुक्त खाद ग्रेड-2 विनीत कुमार के नेतृत्व में टीम नें मौके से करीब 30 लीटर संदिग्ध दूध, तैयार खोया, रिफाइंड सोयाबीन तेल, लॉन्ड्री लिक्विड डिटर्जेंट और अज्ञात रसायन बरामद किए गए थे।

मामले में गढ़िया रंगीन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर कई वर्षों से मिलावटी दूध तैयार करने का काम कर रहा था। आरोपी ने अपनी पत्नी सुखरानी के नाम से बरेली के फतेहगंज पूर्वी स्थित सृजनी दुग्ध केंद्र का सेंटर ले रखा था।

वह आसपास के ग्रामीणों से दूध खरीदता था और उसमें तैयार किया गया नकली दूध मिलाकर कंपनी के सेंटर पर सप्लाई करता था।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि केमिकल की मदद से रोजाना करीब 50 से 60 लीटर नकली दूध तैयार किया जाता था। इसके बाद ग्रामीणों से खरीदे गए असली दूध में नकली दूध मिलाकर सृजनी दुग्ध केंद्र को सप्लाई किया जाता था।

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मिलावट का कारोबार करने वालों में खलबली मची हुई है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *