आज की ताजा खबर

रक्षाबंधन पर बहनों ने सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान को बांधी राखी, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश

top-news

आवास पर पहुंचीं बहनों ने मनाया रक्षाबंधन, तनवीर खान ने दी शुभकामनाएं

शहर के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर भी बहनों से बंधवाई राखी

आरिफ सिद्दीकी

शाहजहांपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का संदेश देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के महमंद जलाल नगर स्थित आवास पर पहुंचकर बहनों ने उन्हें राखी बांधी और रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

इस दौरान तनवीर खान ने बहनों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और आपसी रिश्ते का पर्व है।


शहर के कई मोहल्लों में पहुंचकर बंधवाई राखी

रक्षाबंधन के अवसर पर तनवीर खान महानगर शाहजहांपुर के विभिन्न मोहल्लों में भी पहुंचे। उन्होंने तारीन जलाल नगर, एमन जई जलाल नगर, तिलहर जई, मदरा खेल और बजरिया लाला तेली में बहनों से राखी बंधवाई।

इस दौरान उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के माध्यम से प्रेम, भाईचारे, खुशहाली और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया।

तनवीर खान ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, प्रेम और सौहार्द लेकर आए।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *