आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कूड़ा डालने को लेकर चाचा-भतीजे भिड़े, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे
- दैनिक लोक भारती
- 28 Aug, 2026
आरिफ सिद्दीकी
सिधौली शाहजहांपुर। सिंधौली कस्बे में घर के बाहर कूड़ा डालने को लेकर चाचा-भतीजे के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
घटना का करीब 37 सेकेंड का
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मौके पर
पहुंची और मारपीट करने वालों को थाने ले आई। हालांकि बाद में दोनों पक्षों ने
लिखित शिकायत देने से इनकार करते हुए आपस में समझौता कर लिया।
वायरल वीडियो सिंधौली थाना व कस्बा का बताया जा रहा है। वीडियो में 'आकाश टेंट' नाम से दुकान के पास दो पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं।
मारपीट के दौरान मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का
माहौल बना रहा। विवाद बढ़ने के बावजूद लोग बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो
बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष आपस में चाचा-भतीजे हैं। घर के बाहर कूड़ा डालने को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई थी। एक पक्ष ने कूड़ा डालने से मना किया तो दूसरे पक्ष के लोग विवाद करने लगे।
देखते ही देखते कहासुनी
ने मारपीट का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और
एक-दूसरे पर हमला करने लगे।
वीडियो वायरल होने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को हुई। सूचना पर
सिंधौली पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के लोगों को थाने
ले आई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की, लेकिन दोनों
पक्षों ने कोई लिखित शिकायत देने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपस
में समझौता कर लिया।
थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट करने वाले दोनों पक्ष
आपस में चाचा-भतीजे हैं। कूड़ा डालने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में
समझौता हो गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को दोबारा मारपीट न करने की हिदायत दी है
और भविष्य में विवाद करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देकर जाने दिया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







