आज की ताजा खबर

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत, बेला-कानपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा

top-news

पिपरौली शिव गांव के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, मौके पर ही तोड़ा दम

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सलमान

बेला, औरैया। बेला-कानपुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पिपरौली शिव गांव के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर चिचौली स्थित मोर्चरी भेज दिया।


थाना क्षेत्र के मल्होसी गांव निवासी अमित कुमार (19) पुत्र श्याम सुंदर शुक्रवार रात बाइक से जा रहे थे।

बताया गया कि करीब 11 बजे वह बेला-कानपुर मार्ग पर पिपरौली शिव गांव के पास पहुंचे थे।

इसी दौरान तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद अमित गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

बाइक के नंबर से हुई मृतक की पहचान

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान की और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और डीसीएम को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया।

शनिवार सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *