आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
रक्षाबंधन पर बच्चों ने बनाई आकर्षक राखियां, ‘बंधन स्वच्छता का’ अभियान से दिया स्वच्छता का संदेश
- दैनिक लोक भारती
- 29 Aug, 2026
लीड कॉन्वेंट स्कूल में रचनात्मक गतिविधि, बच्चों ने राखियों के जरिए स्वच्छ शहर का लिया संकल्प
नगर निगम के सहयोग से आयोजित अभियान में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
आरिफ सिद्दीकी
शाहजहांपुर। लीड कॉन्वेंट स्कूल में 27 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष रचनात्मक गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की आकर्षक राखियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नगर निगम के सहयोग से आयोजित ‘बंधन स्वच्छता का’ विशेष अभियान रहा। इसके माध्यम से बच्चों ने रक्षाबंधन के पर्व को स्वच्छता के संदेश से जोड़ते हुए समाज को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने राखियों के माध्यम से संदेश दिया कि जिस तरह रक्षाबंधन पर भाई-बहन के बीच स्नेह और सुरक्षा का बंधन मजबूत किया जाता है, उसी तरह अपने शहर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी भी सभी को निभानी चाहिए।
बच्चों को सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति किया जागरूक
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती तराना जमाल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें सामाजिक जिम्मेदारी और स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी विकसित करते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को अपने घर, स्कूल और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में अनंता फातिमा, अर्हम, दक्ष सिंह, अविका, युवान, अनिका, अनाबिया, मृत्युंजय, अमीर हम्ज़ा, हनी, कृषभ प्रताप सिंह, कायनात, देवांशी सिंह, ट्यूबा और शिवराज गौतम सहित विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता से तैयार की गई राखियों के जरिए स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित किया गया। बच्चों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







