आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कानपुर में 30 अगस्त को सजेगा 22वां श्री श्याम महोत्सव, तीन दिव्य स्वरूपों में होंगे बाबा के दर्शन
- दैनिक लोक भारती
- 29 Aug, 2026
होटल दि ब्रिज में होगा भव्य आयोजन, अखंड ज्योत और छप्पन भोग के साथ शुरू होगा महोत्सव
कोलकाता-जयपुर के कारीगर तैयार कर रहे श्याम दरबार, देशभर के भजन गायक देंगे प्रस्तुति
अरविन्द पाण्डेय
कानपुर। श्री श्याम जी सखा मंडल (पंजी.) कानपुर की ओर से 22वां श्री श्याम महोत्सव 30 अगस्त 2026, रविवार को जीटी रोड स्थित होटल दि ब्रिज में भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में आयोजित किया जाएगा।
महोत्सव का शुभारंभ दोपहर दो बजे बाबा श्री श्याम की अखंड ज्योत प्रज्वलित कर किया जाएगा।
इसके बाद बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा और देशभर से आमंत्रित प्रसिद्ध भजन गायक भजनों की प्रस्तुति देंगे।
मंडल की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में महोत्सव की तैयारियों और विशेष आकर्षणों की जानकारी दी गई। आयोजकों के अनुसार इस बार श्याम दरबार को पर्यावरण के अनुकूल स्वरूप में तैयार किया जा रहा है।
कोलकाता और जयपुर के कारीगर तैयार कर रहे भव्य श्याम दरबार
महोत्सव के लिए कानपुर में भव्य श्याम दरबार का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए कोलकाता और जयपुर से आए करीब 20 कुशल कारीगर कई दिनों से दिन-रात काम कर रहे हैं।
बाबा श्री श्याम का विशेष पुष्प श्रृंगार भी इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगा। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया के वॉराटाह और गोल्डन वॉटले, न्यूजीलैंड के कोवाई और मैनुका, इटली के विशेष गुलाब और लिली, श्रीलंका के कमल, नील मानेल और चमेली के साथ कोलकाता के कमल, गेंदा, रजनीगंधा, बेला, जूही और अपराजिता जैसे फूलों का इस्तेमाल किया जाएगा। इन फूलों से बाबा का श्रृंगार करने के साथ विशेष गजरे और पुष्प मालाएं भी तैयार की जाएंगी।
एक साथ होंगे बाबा के तीन दिव्य स्वरूपों के दर्शन
महोत्सव का सबसे विशेष आकर्षण बाबा श्री श्याम के तीन दिव्य स्वरूपों के एक साथ दर्शन होंगे। पहले स्वरूप में बाबा लीलें घोड़े पर विराजमान दिखाई देंगे। मध्य में बाबा श्री श्याम का भव्य एवं दिव्य विग्रह स्थापित किया जाएगा, जबकि तीसरे स्वरूप में बाबा श्रीकृष्ण के रूप में भक्तों को दर्शन देंगे।
इसके अलावा श्रद्धालुओं को श्री राम दरबार और श्री शिव परिवार के भी दिव्य दर्शन प्राप्त होंगे।
देशभर के प्रसिद्ध भजन गायक लगाएंगे भक्ति की धुन
श्री श्याम प्रभु की भक्ति में श्रद्धालुओं को सराबोर करने के लिए देश के विभिन्न शहरों से प्रसिद्ध भजन गायकों को आमंत्रित किया गया है। कोलकाता से श्री शुभम रूपम, नीमच से सुश्री कनिका ग्रोवर, जयपुर से श्री चैतन्य दधीचि और कानपुर से श्री संदीप दीक्षित बाबा श्री श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे।
देशभर के श्याम भक्त देख सकेंगे सजीव प्रसारण
महोत्सव को देशभर के श्याम भक्तों तक पहुंचाने के लिए कोलकाता के धार्मिक चैनल 35 MM को विशेष रूप से सजीव प्रसारण के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके माध्यम से कानपुर में आयोजित श्री श्याम महोत्सव का सीधा प्रसारण देशभर के श्रद्धालु घर बैठे देख सकेंगे।
प्रेस वार्ता के दौरान मंडल के सदस्य अनमोल अग्रवाल ने पत्रकारों और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रुचि किशोर गुप्ता, अनुभव अग्रवाल, निखिल गर्ग, गोपाल बागरिया और नित्तिन गर्ग सहित मंडल के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







