आज की ताजा खबर

अमहट मंडी मार्ग पूरी तरह जर्जर, हजारों व्यापारियों का आवागमन बाधित, प्रशासन बेखबर

top-news

सुल्तानपुर। अमहट मंडी को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों पूरी तरह से जर्जर हालत में है। यह मार्ग जनपद का प्रमुख व्यापारिक मार्ग है, जहां प्रतिदिन हजारों व्यापारियों, किसानों और आम लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

सड़क की दुर्दशा के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि नाली निर्माण के तुरंत बाद ही सड़क को क्षतिग्रस्त हालत में छोड़ दिया गया। जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं।


बरसात में इन गड्ढों में जलभराव होने से दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ गया है। माल से लदे वाहन पलटने की घटनाएं भी हो रही हैं।

व्यापारियों का कहना है कि खराब सड़क के कारण मंडी तक माल लाने-ले जाने में समय और खर्च दोनों बढ़ गया है।

कई बार संबंधित अधिकारियों और विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन जमीनी स्तर पर आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने जिला प्रशासन व लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि मामले को संज्ञान में लेकर अमहट मंडी मार्ग का तत्काल निस्तारण व मरम्मत कार्य कराया जाए।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *