आज की ताजा खबर

राष्ट्रीय खेल दिवस पर शेमफोर्ड स्कूल में दिखा खेल उत्साह, साइबर अपराधियों से बचने के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक, एसपी औरैया ने बताए ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीके

top-news

रोहित अवस्थी

औरैया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक K-12 स्कूल में खेलकूद एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने म्यूजिकल चेयर, हूला हूप, स्पून एंड लेमन रेस, सैक रेस, हर्डल रेस और बॉल इन द बकेट जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने फुर्ती, एकाग्रता, आत्मविश्वास और खेल भावना का परिचय दिया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती (IPS) ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने फर्जी लिंक, OTP फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, साइबर बुलिंग और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति से OTP, पासवर्ड, बैंक या कार्ड संबंधी जानकारी साझा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की सलाह दी।


कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा और कोतवाल औरैया राज कुमार भी मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने सरल तरीके से समाधान किया।

विद्यालय प्रबंधक देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व और आत्मविश्वास विकसित करते हैं, जबकि साइबर जागरूकता उन्हें डिजिटल दुनिया की चुनौतियों से सुरक्षित रहने की सीख देती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप-प्रधानाचार्य आदित्य चौधरी ने की। संचालन रॉयल सिंह एवं रिया अवस्थी ने किया।

प्रधानाचार्य डॉ. सौरव कश्यप ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल, शिक्षा और अनुशासन के साथ साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी जरूरी है। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *