आज की ताजा खबर

महिला पुलिसकर्मियों ने सीओ की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

top-news

रक्षाबंधन से पूर्व कोतवाली में दिया गया भाई बहन के अटूट प्रेम का संदेश, पुवायां में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीओ एवं महिला पुलिस कर्मी

आदेश दीक्षित

पुवायां शाहजहांपुर। भाई बहन के अखंड प्रेम के महापर्व रक्षाबंधन से पूर्व कोतवाली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिला पुलिसकर्मियों ने सीओ की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। वही सीओ ने सुरक्षा और सम्मान का वचन दिया।

कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कोतवाली में तैनात रिक्रूट महिला पुलिसकर्मियों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा और उनके सुखी और स्वस्थ जीवन की कामना की। वही क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक ने महिला पुलिसकर्मियों को बहनों का दर्जा देते हुए उनकी सुरक्षा, सम्मान और सहयोग का वचन दिया।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, प्रेम और आपसी विश्वास का प्रतीक है। यह पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी और सम्मान का भाव रखने की प्रेरणा देता है।

सीओ मलिक ने महिला पुलिसकर्मियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि पुलिस विभाग एक परिवार की तरह सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़ा रहता है।

महिला पुलिसकर्मियों ने भी भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को मजबूत बनाए रखने तथा एक-दूसरे के प्रति स्नेह व सम्मान बनाए रखने का संकल्प लिया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *