आज की ताजा खबर

ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे, हालत गंभीर

top-news

पीलीभीत। दियूरी गांव के पास शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। सूचना पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसा शनिवार सुबह करीब सात बजे रेलवे ट्रैक पर हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक रेलवे ट्रैक के पास था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए और वह गंभीर हालत में ट्रैक किनारे पड़ा मिला।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। जीआरपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, युवक के शरीर से काफी खून निकल चुका था और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जीआरपी के अनुसार, युवक अचेत होने के कारण अपना नाम-पता नहीं बता पा रहा है। उसके पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज भी नहीं मिला है। पुलिस युवक की शिनाख्त कराने में जुटी है। आसपास के थानों और गांवों में भी युवक के बारे में जानकारी भेजी गई है, ताकि उसके परिजनों का पता लगाया जा सके।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *