आज की ताजा खबर

पुलिस ने लूटी गई बाइक व मोबाइल किया बरामद, पखवाड़े पूर्व युवक के साथ हुई थी घटना

top-news

बरामद बाइक व मोबाइल के साथ पुलिस हिरासत में अभियुक्त

फरीदपुर(बरेली)। थाना बिथरी चैनपुर के ग्राम बहगुलपुर के निवासी अखिलेश यादव पुत्र अमर सिंह विगत 10 अगस्त की रात करीब 9 बजे अपनी स्पलैंडर मोटरसाइकिल से फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव पहलऊ में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे।

पीड़ित के अनुसार रास्ते में बदमाश उसकी मोटरसाइकिल, वीवो Y31 मोबाइल फोन और 1200 रुपये की नकदी और जरूरी दस्तावेज सहित उसका पर्स छीनकर ले गए। पुलिस ने युवक द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार लूट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और तभी से पुलिस अपना सूचना तंत्र सक्रिय कर घटना के मुल्जिमों की तलाश में लगी हुई थी।

गुरुवार 27 अगस्त को फरीदपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नहर पटरी रोड ध्वस्त बैटरी फैक्ट्री की तरफ जाने वाले रास्ते से एक अभियुक्त अनवर उर्फ आजाद मिस्त्री पुत्र जुम्मन अली निवासी मोहल्ला भूरे खां गौंटिया कस्बा फरीदपुर को धर दबोचा।

पुलिस ने उसके कब्जे से एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल और वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया। बरामद माल विगत 12 अगस्त को अखिलेश यादव के दर्ज किए गए मुकदमे से संबंधित पाया गया। अभियुक्त के पास से माल बरामद होने के बाद पुलिस ने मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी कर दी है।

पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक  राधेश्याम, उप-निरीक्षक रविन्द्र कुमार, उप-निरीक्षक शुभम सिंह, कांस्टेबल भानु कुमार और कांस्टेबल कौशिन्द्र कुमार शामिल रहे। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *