आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
क्योंटरा के दंगल में हरियाणा, पंजाब, बिहार और यूपी के पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच, भोले और रजनीश ने भी जीती कुश्ती
- दैनिक लोक भारती
- 29 Aug, 2026
अखाड़े में गूंजा पहलवानों का दम, अयोध्या के बाबा ठोकनदास ने मारी बाजी
रिपोर्टर- हिमांशु दुबे
औरैया। सदर ब्लॉक के ग्राम क्योंटरा में परंपरागत रूप से आयोजित दो दिवसीय दंगल एवं मेले का शुभारंभ शनिवार को उत्साह के साथ हुआ। दंगल में हरियाणा, पंजाब, बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे नामी पहलवानों ने अखाड़े में जोर आजमाइश करते हुए अपने शानदार दांव-पेच दिखाए। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को काफी देर तक बांधे रखा।
दंगल का शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत पाठक ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कराया। ग्राम प्रधान मीना पांडेय और प्रतिनिधि अखिलेश पांडेय ने बताया कि दंगल के साथ आयोजित मेला पांच दिनों तक चलेगा। आयोजन में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
पहली कुश्ती क्योंटरा के कन्हैया और सिहुरा के भोले के बीच हुई। इसमें भोले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में फिरोजाबाद के रजनीश ने एटा के अमर को पटखनी देकर मुकाबला अपने नाम किया।
इसके बाद हरियाणा के विवेक और फिरोजाबाद के लव, शेरपुर सरैयां के उदय और क्योंटरा के शिवा यादव, जबकि मथुरा के राहुल और उत्तराखंड के गुल्ला के बीच हुए मुकाबले काफी रोमांचक रहे। कड़ी टक्कर के बाद इन मुकाबलों का निर्णय नहीं हो सका और कुश्तियां बराबरी पर छूटीं।
दिन का सबसे आकर्षक और रोमांचक मुकाबला हरियाणा के हीरा तथा अयोध्या के बाबा ठोकनदास के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने अखाड़े में लंबे समय तक एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। मुकाबले के दौरान दर्शक लगातार तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाते रहे। आखिरकार अयोध्या के बाबा ठोकनदास ने शानदार दांव लगाकर जीत अपने नाम कर ली।
दंगल के अंत में विजेता पहलवानों को आयोजकों की ओर से नकद राशि और उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गोपाल दीक्षित, लोटन त्रिवेदी, ओमनरायन शुक्ला, बद्रीनाथ मिश्रा, श्यामबाबू दुबे और धर्मवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







