आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
एक सितंबर से चलेगा मीजल्स-रूबेला अभियान,छह दिन चलेगा विशेष अभियान, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और आरडब्ल्यूए को जोड़ा जाएगा
- दैनिक लोक भारती
- 29 Aug, 2026
जिलाधिकारी ने विभागों को दिए समन्वय के निर्देश, अभिभावकों को जागरूक करने पर जोर
विजय वर्मा
कानपुर। मीजल्स-रूबेला उन्मूलन के लिए नगर में एक सितंबर से विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। छह दिन चलने वाले इस अभियान में जिले के 13 संवेदनशील क्षेत्रों को हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित कर विशेष फोकस किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर निगम, शिक्षा विभाग और आईसीडीएस समेत विभिन्न विभाग मिलकर अभियान को गति देंगे। स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, व्यापार मंडलों, युवा संगठनों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की भी इसमें भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
शनिवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मीजल्स-रूबेला का उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी अभियान की सफलता का महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए स्थानीय समुदाय और विभिन्न सामाजिक संगठनों को सक्रिय रूप से इससे जोड़ा जाए।
स्वास्थ्य विभाग ने जाजमऊ, गोपाल नगर, रावतपुर, गीता नगर, ननकारी, सुजातगंज, विजय नगर, धोबी घाट, अनवरगंज, कंगही मोहाल, बिरहाना रोड, फेथफुलगंज और बेनाझाबर को संवेदनशील हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया है। इन क्षेत्रों में लोगों तक अभियान की जानकारी पहुंचाने के साथ अभिभावकों को बीमारी और टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिलाधिकारी ने स्थानीय स्तर पर प्रभावी संवाद के लिए आरडब्ल्यूए, व्यापार मंडलों, स्कूलों और युवा संगठनों का सहयोग लेने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि मीजल्स अत्यधिक संक्रामक बीमारी है और इसका असर मुख्य रूप से बच्चों पर पड़ता है। तेज बुखार, शरीर पर लाल दाने, खांसी, नाक बहना और आंखों में लालिमा इसके प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। गंभीर स्थिति में निमोनिया जैसी जटिलताएं भी हो सकती हैं। वहीं, रूबेला में भी बुखार और शरीर पर दाने जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों बीमारियों से बचाव में समय पर टीकाकरण की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विशेष अभियान एक, तीन, सात, आठ, 10 और 11 सितंबर को संचालित होगा। निर्धारित तिथियों पर संबंधित विभागों की टीमें सक्रिय रहेंगी और अभियान की नियमित निगरानी की जाएगी। स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से अभिभावकों तक जरूरी जानकारी पहुंचाने के साथ हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को मीजल्स-रूबेला से सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन के साथ समाज की भागीदारी जरूरी है। शिक्षकों, अभिभावकों, व्यापारिक संगठनों, युवाओं और स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से अभियान को प्रभावी बनाकर उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। बैठक में अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसपी यादव, जेएसआई प्रतिनिधि हुदा जेहरा, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. कैलाश, डीपीओ आईसीडीएस प्रीति सिंहा, एडीआईओएस प्रशांत द्विवेदी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







