आज की ताजा खबर

पंखा बंद करते समय करंट की चपेट में आई 27 वर्षीय महिला, जिला अस्पताल में मौत

top-news

सुल्तानपुर के कूरेभार क्षेत्र में हादसा, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

अंतिम संस्कार के बाद परिवार में मचा कोहराम, पति दैनिक मजदूरी कर चलाते हैं परिवार

सुशील चंद्र मिश्र

सुल्तानपुर। कूरेभार थाना क्षेत्र के सराय वीरान ग्राम सभा के गड़रिया का पुरवा में शुक्रवार रात बिजली के करंट की चपेट में आने से 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

घर में पंखा बंद करने के दौरान महिला को करंट लगा और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

गड़रिया का पुरवा निवासी राम नरेश पाल की पत्नी शांति रात में घर का पंखा बंद करने गई थीं। बताया गया कि पंखा बंद करते समय उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गईं।


हादसे के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोग उन्हें निजी वाहन से सुल्तानपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

शांति की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके तीन पुत्र हैं। इनमें देवी प्रसाद (8), भगवती प्रसाद (6) और सबसे छोटा पुत्र 5 वर्ष का है। मां की अचानक मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शांति के पति राम नरेश पाल दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। हादसे के बाद परिवार के सामने आर्थिक और भावनात्मक संकट खड़ा हो गया है।

गांव की बाग में किया अंतिम संस्कार

महिला की मौत के बाद शनिवार को परिजनों ने गांव की बाग में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *