आज की ताजा खबर

विभिन्न वर्गों की बहनों ने समाजसेवी संजय गुप्ता को बांधी राखी

top-news

शाहजहांपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर समाजसेवी संजय गुप्ता (पाइप वाले) को विभिन्न वर्गों से आईं बहनों ने राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान धर्म और जाति से ऊपर उठकर मनाए गए रक्षाबंधन के पर्व ने सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की।

इस अवसर पर संजय गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर बांधा जाने वाला धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे की सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि यह पर्व किसी एक धर्म या समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि इंसानियत, प्रेम और आपसी सद्भाव का संदेश देता है।

उन्होंने राखी बांधने पहुंचीं बहनों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया और उनके सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में मौजूद बहनों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का काम करते हैं।

इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *