आज की ताजा खबर

निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, दो सगे भाई मलबे में दबे

top-news

रोजा-शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पिलखना में शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन मकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया।

हादसे में मकान मालिक होरीलाल के दो बेटे मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला।

दोनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 8.40 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पिलखना निवासी होरीलाल पुत्र भगवंत के निर्माणाधीन मकान की छत का लिंटर अचानक गिर गया है।

हादसे के समय होरीलाल के बेटे शत्रुघ्न (25) और सचिन (18) मलबे के नीचे दब गए।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाकर दोनों युवकों को बाहर निकाला। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *