आज की ताजा खबर

मामा के घर युवक ने फांसी लगाकर दी जान

top-news

पुवायां-शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र के गांव कहमारा में सुबह एक युवक ने अपने मामा के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

जनपद लखीमपुर के हैदराबाद थाना क्षेत्र के परेली गांव निवासी निर्देश का शव शनिवार सुबह करीब सात बजे कहमारा गांव स्थित उसके मामा के घर में फंदे से लटका मिला।

बताया गया कि निर्देश पिछले करीब दो वर्षों से पुवायां में नया मकान बनवाकर परिवार के साथ रह रहा था।

निर्देश तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था और उसकी शादी नहीं हुई थी।

शुक्रवार शाम वह कहमारा गांव में रहने वाले अपने मामा के घर गया था और रात में वहीं रुक गया।

शनिवार सुबह परिवार के लोगों ने कमरे का दरवाजा खोला तो निर्देश का शव फंदे से लटका मिला।

घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने पुलिस को बताया कि निर्देश ने कभी किसी परेशानी की जानकारी नहीं दी थी और न ही उसका किसी से विवाद था।

वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का सहयोग करता था।

थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

परिजनों की ओर से अभी कोई आरोप नहीं लगाया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *