आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
झोलाछाप के इंजेक्शन से महिला की मौत का आरोप
- दैनिक लोक भारती
- 29 Aug, 2026
मिर्जापुर-शाहजहांपुर। बुखार की शिकायत पर दवा लेने पहुंची महिला की झोलाछाप डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के बाद हालत बिगड़ गई।
घर पहुंचने के कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी क्लीनिक बंद कर फरार हो गया।
शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन क्लीनिक पर ताला लगा मिला।
बहेरिया गांव निवासी 40 वर्षीय शाहिदा को बुखार आया था। उनका बेटा यूनुस उन्हें दवा दिलाने के लिए मिर्जापुर चौराहे के पास पांडेय मार्केट स्थित एक क्लीनिक पर ले गया था।
परिजनों का आरोप है कि वहां मौजूद झोलाछाप ने शाहिदा को दो इंजेक्शन लगाए और दवा देकर घर भेज दिया।
परिजनों के मुताबिक घर पहुंचते ही शाहिदा की हालत अचानक बिगड़ गई। उन्होंने आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह क्लीनिक बंद कर फरार हो चुका था।
कुछ देर बाद शाहिदा की मौत हो गई। मृतका के पति असलम ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
घटना की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
टीम को संबंधित क्लीनिक पर ताला लगा मिला। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वहां कोई बोर्ड भी नहीं लगा था।
हालांकि, उसी भवन में एक अन्य क्लीनिक संचालित मिला। थाना प्रभारी मिर्जापुर मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।
मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सीएचसी प्रभारी डॉ. आदेश रस्तोगी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया था। संबंधित क्लीनिक बंद मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







