आज की ताजा खबर

बहनों ने आरती उतार भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

top-news

मिर्जापुर-शाहजहांपुर। भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

बहनों ने भाइयों की आरती उतारकर उनके माथे पर रोली और अक्षत का तिलक लगाया।

इसके बाद मिठाई खिलाकर उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उनकी लंबी उम्र की कामना की।

भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। सुबह से ही बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल रही।

बड़ी संख्या में बहनें राखी और मिठाई लेकर भाइयों के घर पहुंचती दिखाई दीं। वहीं दूर रहने वाली बहनों और भाइयों के आने-जाने से बसों व अन्य वाहनों में भी भीड़ नजर आई।

रक्षाबंधन को लेकर धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण की उंगली में चोट लगने पर द्रौपदी ने अपनी साड़ी का टुकड़ा बांध दिया था।

इसके बदले श्रीकृष्ण ने द्रौपदी की रक्षा का वचन दिया था। इसी परंपरा को भाई-बहन के प्रेम और रक्षा के संकल्प से जोड़कर देखा जाता है।

पर्व को लेकर भद्रा को लेकर लोगों में कुछ भ्रम की स्थिति भी रही। इसके चलते कई परिवारों में राखी बांधने का सिलसिला शुरू हो गया था।

शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर पर्व मनाया। पूरे क्षेत्र में दिनभर रक्षाबंधन की खुशियां नजर आईं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *