आज की ताजा खबर

धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, कार्रवाई की मांग

top-news

 हाफिज नूर अहमद अजहरी ने कहा- युवाओं से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की

 पूरनपुर-पीलीभीत। धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली कथित आपत्तिजनक भाषा और नफरत फैलाने के आरोपों को लेकर हाफिज नूर अहमद अजहरी ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने और शहर में सौहार्द व शांति बनाए रखने की मांग की है।

 हाफिज नूर अहमद अजहरी का आरोप है कि धार्मिक विषयों को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे क्षेत्रों से आकर कुछ लोग शहर का माहौल खराब करने और नफरत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से चिंता बनी हुई है।

 उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही सैकड़ों युवाओं के साथ बैठक कर उन्हें शांति और संयम बनाए रखने की अपील की गई। युवाओं से कहा गया कि किसी भी तरह के उकसावे या भड़कावे में न आएं और कानून अपने हाथ में न लें।

 हाफिज नूर अहमद अजहरी ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। यदि किसी व्यक्ति ने कानून का उल्लंघन किया है तो जांच के बाद कानून अपना काम करेगा। उन्होंने लोगों से प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर भरोसा रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में शहर की शांति और आपसी भाईचारा प्रभावित नहीं होना चाहिए।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *