आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ का आरोप, AI से आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने की धमकी
- दैनिक लोक भारती
- 29 Aug, 2026
मंगेतर को तस्वीरें दिखाकर रिश्ता तुड़वाने का भी आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पीलीभीत। जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिये आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अक्सर बाजार जाती थी। आरोप है कि इस दौरान परेवा गांव निवासी शाहरुख उसका पीछा करता था और छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर आरोपी ने AI तकनीक से उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
युवती के मुताबिक, परिजनों ने उसका रिश्ता एक युवक से तय किया था। आरोप है कि शाहरुख ने उसकी पुरानी तस्वीरें उसके मंगेतर को दिखाकर उसके बारे में गलत बातें कहीं। इसके बाद मंगेतर ने रिश्ता तोड़ दिया।
घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि 27 अगस्त की शाम करीब चार बजे वह घर में अकेली थी। इसी दौरान शाहरुख जबरन घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी ने शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद युवती ने 28 अगस्त को जहानाबाद कोतवाली में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







