आज की ताजा खबर

अमेठी सांसद ने धार्मिक स्थलों पर बिछवाया रेड कार्पेट स्थानीय लोगों ने की सराहना

top-news

 सिंहपुर-अमेठी I सांसद किशोरी लाल शर्मा द्वारा विकास क्षेत्र के विभिन्न प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए गुरुवार को रेड कार्पेट डलवाया गया।

अमेठी सांसद के दिशा-निर्देशानुसार कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में ब्लॉक मुख्यालय के समीप स्थित प्राचीन सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां अहोरवा भवानी मंदिर में भक्तों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के दृष्टिगत रेड कार्पेट तथा भीखीपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा अब्दुल समद शाह के दरगाह पर ग्रीन कार्पेट बिछवाया गया।

जिससे दूर दराज से आए हुए दर्शनार्थियों एवं श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिल सके। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने सर्वप्रथम शक्तिपीठ माँ अहोरवा भवानी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की तथा दरगाह पर भी सर नवाकर पर सभी क्षेत्र वासियों के सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना की।

जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों को मानने तथा गंगा जमुनी तहजीब के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है।

सांसद के इस नेक कार्य की स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने धर्मार्थ पथ पर सराहनीय कदम बताया है।

इस मौके पर विधानसभा प्रभारी तिलोई सर्वेश सिंह,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजहरुल हक बबलू,ब्लॉक अध्यक्ष चंद्र मोहन तिवारी,बृजेश त्रिपाठी,रामचंद्र पांडेय,शैलेश मौर्या,विनय पासी,प्रभात बाजपेई आदि मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *