आज की ताजा खबर

रक्षाबंधन पर्व पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

top-news

 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

मुसाफिरखाना अमेठी I पवित्र रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में शैलेन्द्र यादव द्वारा युवा साथियों के लिए पारंपरिक अखाड़ा खेल आयोजन किया गया। आयोजन में युवाओं ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ सहभागिता करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में शिवम मौर्य, सुबोध तिवारी, साईं शरण, नीरज शर्मा, मनजीत जी  चंदन ,धर्मेंद्र ,विनय तिवारी ,राहुल कौशल  शशांक पांडे अमन मिश्रा ,सत्यम यादव सहित अनेक गणमान्यजन एवं युवा साथी उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान रोहित चौहान, द्वितीय स्थान सौरभ पांडेय तथा तृतीय स्थान अर्जुन ने प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर शैलेन्द्र यादव हरदोईया ने कहा कि भारतीय पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति और जीवन-पद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे आयोजन युवाओं में शारीरिक क्षमता, अनुशासन, आत्मबल और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता, संगठन और युवा शक्ति का सकारात्मक संदेश दिया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *