आज की ताजा खबर

रक्षाबंधन पर मनौना धाम फाउंडेशन की अनूठी पहल, बहनों के लिए निशुल्क ई-रिक्शा सेवा शुरू

top-news

मनोना धाम के महंत ओमेंद्र जी महाराज नि शुल्क ई.रिक्शा बहनों को गंतव्य स्थान तक लाने ले जाने के लिए हरी झडी दिखाकर रवाना करते हुए।                                 

आंवला। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मनौना धाम फाउंडेशन की ओर से आंवला नगर एवं क्षेत्रवासियों के लिए निशुल्क ई-रिक्शा सेवा शुरू की गई। मनौना धाम के पूज्य महंत श्री श्री ओमेन्द्र महाराज जी के सानिध्य में शुरू हुई इस सेवा का उद्देश्य बहनों को रक्षाबंधन के दिन अपने भाइयों तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न होने देना रहा।

शनिवार सुबह करीब सात बजे मनौना धाम के पूज्य महंत श्री श्री ओमेन्द्र महाराज जी ने हरी झंडी दिखाकर निशुल्क ई-रिक्शाओं को रवाना किया। इसके बाद पूरे दिन आंवला नगर में विभिन्न स्थानों के बीच ई-रिक्शाओं का संचालन किया गया। हजारों की संख्या में माता, बहनों एवं भाइयों ने इस निशुल्क सुविधा का लाभ उठाया और मनौना धाम तथा पूज्य महंत जी महाराज के इस सेवा कार्य की सराहना की।

इस अवसर पर मनौना धाम के प्रबंधक एडवोकेट श्यामेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि रक्षाबंधन बहनों और भाइयों के प्रेम एवं विश्वास का पर्व है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बहनें भी अपनी छोटी-छोटी बचत से भाई के घर पहुंचकर उसकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने की इच्छा रखती हैं।

पूज्य महंत जी महाराज बहनों की इन छोटी-छोटी खुशियों के महत्व को समझते हैं। इसी भावना के साथ रक्षाबंधन पर बहनों के आवागमन को आसान बनाने के लिए निशुल्क ई-रिक्शा सेवा शुरू की गई। उन्होंने बताया कि पूज्य महंत जी महाराज ने स्वयं हरी झंडी दिखाकर ई-रिक्शाओं को रवाना किया और सेवा की शुरुआत के दौरान ई-रिक्शा में सूक्ष्म सफर भी किया।

फाउंडेशन की ओर से आंवला नगर में किसी भी स्थान से किसी भी निर्धारित पॉइंट तक जाने के लिए बहनों को निशुल्क ई-रिक्शा सुविधा उपलब्ध कराई गई। गौरतलब है कि श्री मनौना धाम फाउंडेशन द्वारा बेटियों की शिक्षा, विवाह सहित समाजसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यों में लगातार पहल की जा रही है। रक्षाबंधन पर निशुल्क ई-रिक्शा सेवा को भी इसी सेवा भावना की एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *