आज की ताजा खबर

ब्रह्माकुमारी बहनों ने आंवला भाजपा कैंप कार्यालय पर बाँधा पवित्र रक्षा सूत्र

top-news

आंवला। आगामी रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों का आंवला स्थित कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के कैंप कार्यालय पर स्नेहपूर्ण आगमन हुआ। इस गरिमामय अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने वैदिक मंत्रोच्चार और आत्मीयता के साथ रक्षा सूत्र (राखी) बाँधकर अपना स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया। 

आयोजन के दौरान बहनों ने रक्षा सूत्र का आध्यात्मिक महत्व बताते हुए समाज में शांति, पवित्रता और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कैंप कार्यालय में उपस्थित सभी लोगों का हृदय से आभार प्रकट करते हुए बहनों का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर ईश्वर से सभी क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य की कामना की गई।

ब्रह्माकुमारी बहनों ने कहा कि यह रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के पवित्र संबंध, आपसी विश्वास और आत्मिक रक्षा का सशक्त प्रतीक है। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यक्रम के अंत में सभी पधारीं बहनों को सम्मानित कर उनका धन्यवाद व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कैंप कार्यालय के प्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *