आज की ताजा खबर

कान्हा उपवन में 10 गोवंश मृत मिलने से हड़कंप, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

top-news

बरेली। सीबीगंज क्षेत्र के नादौसी स्थित कान्हा उपवन गौशाला में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ट्रॉली में 10 गोवंश मृत मिले। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच, राष्ट्रीय गौ रक्षा संघ और गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।

मामला गंभीर होने की सूचना पर नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारी भी गौशाला पहुंच गए। अधिकारियों की मौजूदगी में मृत गोवंशों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मौके पर नगर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी, सीओ सिटी द्वितीय नितिन कुमार और सीबीगंज थाना प्रभारी विनोद सिंह समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

गौरक्षकों ने गौशाला की व्यवस्थाओं की निष्पक्ष जांच कराने, गोवंशों की मौत की वजह सामने लाने और किसी स्तर पर लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ नितिन कुमार और थाना प्रभारी विनोद सिंह ने उनकी मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने और जांच के निष्कर्ष के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद मौके पर स्थिति शांत हुई।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *