आज की ताजा खबर

श्याम नगर में धूमधाम से हुआ रुद्राभिषेक

top-news

सनातन संस्कृति के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए हुई धार्मिक प्रश्न प्रतियोगिता

शिव तांडव स्तोत्र और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, अखंड भंडारे में बंटा प्रसाद

विजय वर्मा

कानपुर। श्याम नगर स्थित अयोध्या धाम में पनकी मंदिर के प्रमुख सेवक आचार्य तनय शुक्ला और कुश शुक्ला के नेतृत्व में द्विवार्षिक रुद्राभिषेक धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। प्रमुख आयोजक सीए सिमरन टंडन, महिमा राठौर, मीरा टंडन और प्रीति जायसवाल ने बताया कि बाबा की प्रेरणा से यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है।

इसका उद्देश्य लोक कल्याण के साथ लोगों में सनातन धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बच्चों को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना है। इसी उद्देश्य से रुद्राभिषेक से पहले बच्चों के बीच धार्मिक प्रश्न प्रतियोगिता कराई गई। इसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को प्रोत्साहन के लिए सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके बाद अखंड भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। लखनऊ से आए अनंत कुमार ने शिव तांडव स्तोत्र और शिव भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

श्रद्धालु भजनों पर भावविभोर नजर आए। प्रसाद वितरण में रजत राठौर, सचिन, संचित, वैष्णवी और लव शुक्ला ने सहयोग किया। कार्यक्रम का समापन पनकी हनुमान मंदिर एवं श्री जगन्नाथ जी मंदिर (बाई जी) के प्रधान पुजारी पंडित दिवाकर शुक्ला ने भगवान शिव की आरती, भोग और प्रसाद वितरण के साथ किया। उन्होंने धार्मिक प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *