आज की ताजा खबर

खेलों से स्वस्थ जीवन का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया एक घंटा खेल का संकल्प

top-news

मोबाइल की बढ़ती निर्भरता पर नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

शारीरिक दक्षता परीक्षण में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा

विजय वर्मा

कानपुर। किदवई नगर स्थित महिला महाविद्यालय पीजी कॉलेज में शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘एक घंटा खेल के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. प्रतिभा श्रीवास्तव ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ मानसिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों और शारीरिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उनकी फिटनेस और शारीरिक क्षमता का आकलन करने के लिए दक्षता परीक्षण भी कराया गया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण शारीरिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों का नुक्कड़ नाटक ‘मोबाइल बनाम खेल का मैदान’ रहा। इसके माध्यम से मोबाइल फोन पर बढ़ती निर्भरता के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से बाहरी खेलों और शारीरिक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया गया।

खेल समिति की विभागाध्यक्ष एवं संयोजिका प्रो. दीपाली निगम ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना विकसित होती है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नम्रता पांडे समेत विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों ने आयोजन में सहयोग किया। डॉ. दीपाली श्रीवास्तव, डॉ. पूजा श्रीवास्तव और डॉ. पारुल अवस्थी के प्रयासों से कार्यक्रम सफल रहा। समापन पर प्रो. दीपाली निगम ने आभार जताया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *