आज की ताजा खबर

स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद अरुण सागर ने खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

top-news

बोले-सरकार ने युवा खिलाड़ियों को भविष्य बनाने के लिए स्टेडियम दिए

आरिफ सिद्दीक

शाहजहांपुर I शाहजहांपुर के नगर विधानसभा क्षेत्र में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2026 (हॉकी, कबड्डी, बास्केटबॉल) का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ भाजपा सांसद अरुण सागर ने किया।

मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद अरुण सागर ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने उनका परिचय लिया और उनका उत्साह बढ़ाया।

सांसद ने कहा कि सरकार ने युवा खिलाड़ियों को खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देकर अपना भविष्य बनाने का अवसर दिया है।

सांसद ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में विकास कार्य किए हैं। युवाओं को नौकरी देने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम बनवाए गए हैं और उन्हें खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से इस क्षेत्र में भविष्य बनाने का मौका दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से स्टेडियमों में कोच नियुक्त किए गए हैं और विभिन्न खेलों को सीखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सांसद ने यह भी कहा कि जिन युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने की आवश्यकता होगी, उनकी व्यवस्था भी सरकार द्वारा की जाएगी।

सांसद ने कहा कि एक समय था जब युवा खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए मैदान नहीं मिलते थे। आज जिले के अलग-अलग कस्बों में भी खिलाड़ियों के लिए सरकार ने सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास और युवाओं के भविष्य को लेकर कितने गंभीर हैं।

 कार्यक्रम में इस दौरान महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेंद्र बामनिया, अभिषेक यादव, नरेंद्र त्यागी, प्रमुदित मिश्रा, विनय गुप्ता, रमेश गुप्ता, देवेंद्र, देवेश वाजपेई और रामनिवास समेत सभी कोच मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *